रायपुर

दुबे ने सरकार के कई घोटाले, उजागर किए इसलिए फंसाया गया
22-Sep-2022 7:17 PM
दुबे ने सरकार के कई घोटाले, उजागर किए इसलिए फंसाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। इधर राजधानी में भाजपा नेताओं ने पत्रकार वार्ता में  दुबे की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। प्रवक्ता  केदार गुप्ता, आरटीई प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विजय मिश्रा ने कहा कि जय राम दुबे ने लगाए सूचना के अधिकार  के जरिए जानकारी लेकर सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर कई खुलासे किए हैं।गोबर घोटाला , कोविड में दवा खरीदी घोटाला शामिल है। दुबे ने 200 से अधिक प्रकरण का खुलासा किया था । इसलिए झूठे मामले में फंसाया गया है। भाजपा ने झूठे मुकदमे से नहीं डरने की बात  कही है।

उन्होंने जय राम दुबे को फंसाने वाले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। दुबे ने की निशर्त रिहाई की मांग?। चर्चा में भष्ट्राचार को उजागर करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के इस्तेमाल का   आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 14लीटर शराब के साथ जय राम दुबे को गिरफ्तार किया गया।इस के पहले भी जय राम दुबे पर  हमला हुआ था।भाजपा का  आरोप जय राम दुबे को फंसाया गया।शराब नहीं पीते  दुबे। केदार गुप्ता का कहना 13 लीटर नागपुर से ला कर कितना कमा लेंगे । सरकार भयभीत होकर जय राम दुबे पर झूठा मुकदमा दर्ज करने की कोशिश कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news