सरगुजा
अम्बिकापुर, 22 सितंबर। आज श्री अग्रसेन जयंती 2022 के उपलक्ष्य में अग्रसेन भवन में गिलास गिराओ प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता, स्पेलिंग प्रतियोगिता, अंताक्षरी युगल का आयोजन श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष अजय अग्रवाल की अध्यक्षता एवं युवा मच के अध्यक्ष ऋषभ गर्ग द्वारा सम्पन्न कराया गया।
प्रतियोगिता में समाज के युवा एवं महिलाओं और पुरूष बालक बालिकाओं के द्वारा भाग लिया गया। दोपहर को अग्रवाल महिला सभा के द्वारा डांडिया सजाओ और रंगोली बनाओ अग्रवंश वृक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें अग्रवाल समाज की महिलाओं ओर बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अरविंद सिघनिया,विनोद अग्रवाल बगीचा,रमेश अग्रवाल , राजीव अग्रवाल,किशन सल्तनिया,विनोद अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल उपाध्यक्ष,अशोक अग्रवाल , अरविंद अग्रवाल ,विकाश अग्रवाल,संजय गोयल,मुकेश अग्रवाल सचिव,प्रमोद अग्रवाल,संजय गणित,श्रीनिवास केडिया,प्रह्लाद गोयल,पवन लोहिया,लेखराज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,सुशील अग्रवाल,कन्हैया लाल अग्रवाल,घनश्याम गर्ग,अमित अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,नवीन अग्रवाल,किसन अग्रवाल, आशीर्वाद कौशल सिंघल एवं लक्षमी अग्रवाल,संगीता,रितु केडिया, कोमल सल्तनिया,आशीष अग्रवाल,राहुल गर्ग, संजय जलान,मुकेश सिंघल,तनिष्क अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, यश अग्रवाल, राहुल गर्ग आदि उपस्थित थे।