महासमुन्द

पुलिस के तीन एसडीओपी का तबादला
23-Sep-2022 3:01 PM
पुलिस के तीन एसडीओपी का तबादला

महासमुंद, 23 सितम्बर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के आला अफसरों के तबादला सूची जारी की है। इस तबादला सूची में महासमुंद जिले के 3 पुलिस अधिकारियों का अन्य जिलों में तबादला हुआ है। वहीं जिले को 3 नए पुलिस अधिकारी भी मिले हैं। जारी सूची के अनुसार महासमुंद जिला मुख्यालय की उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा का तबादला नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर के रूप में हुआ है। नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर मंजुलता बाघ को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महासमुंद बनाया गया है।

इसी तरह अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बागबाहरा कपिल चंद्रा का तबादला अनुविभागीय पुलिस अधिकारी किरंदुल दंतेवाड़ा किया गया है। अब उनके स्थान पर प्रतिभा चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक कोंडागांव को अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बागबाहरा बनाया गया है। इसी तरह अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सरायपाली विकास पाटले का स्थानांतरण अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुटरु बीजापुर किया गया है। उनके स्थान पर अभिषेक केसरी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुरूद धमतरी को अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सरायपाली बनाया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news