महासमुन्द

गंजपारा पुरानी कृषि उपज मंडी में हाईटेक किसान मॉल का निर्माण शुरू
23-Sep-2022 3:15 PM
गंजपारा पुरानी कृषि उपज मंडी में हाईटेक किसान मॉल का निर्माण शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 सितम्बर।
गंजपारा स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में हाईटेक किसान मॉल बनाने का कार्य 6 साल बाद पूरा होने जा रहा है। मंडी बोर्ड 5 करोड़ रुपए खर्च कर किसानों के लिए मॉल व उपभोक्ता बाजार बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। 2023 तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। यह जमीन पिछले 20 सालों से खाली पड़ी थी जिसका उपयोग अब किसानों के लिए होगा।

मंडी बोर्ड द्वारा करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस किसान मॉल व उपभोक्ता बाजार के निर्माण के लिए एक वर्ष की समय सीमा रखी गई है। अक्टूबर 2023 तक यह व्यावसायिक परिसर बनकर तैयार हो जाएगा। यहां किसानों के लिए उपभोक्ता बाजार और किसान मॉल होगा। जहां कृषि उपकरण सहित अन्य तरह की कृषि सामग्री और अन्य चीजों की दुकानें होंगी।

मंडी बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में बनाए जा रहे किसान मॉल और उपभोक्ता बाजार में कुल 61 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें दो तरह से निर्माण किया जा रहा है। व्यावसायिक परिसर में कुल 27 दुकानें बनाई जा रही है जिसमें प्रत्येक दुकानों की साइज 15 बाई 30 की है। इसमें करीब 3 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वहीं उपभोक्ता बाजार में कुल 44 दुकानों का निर्माण होगा, जहां प्रत्येक दुकानों की साइज 10 बाई 10 की है। इसके लिए करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news