महासमुन्द

रक्त की कमी से संबंधित बीमारियों से बचाने एनीमिया जांच महाभियान
23-Sep-2022 3:16 PM
रक्त की कमी से संबंधित बीमारियों से बचाने एनीमिया जांच महाभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 सितम्बर।
जिले में रक्त की कमी से संबंधित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए विशेष एनीमिया जांच महाभियान चलाया जा रहा है। इस महाभियान के तहत गर्भवतियों, बच्चों व किशोरों के साथ बालिका व किशोरियों की नि:शुल्क हीमोग्लोबिन जांच चरणबद्ध अभियान में  किया जा रहा है।

यह अभियान जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। जिसमें 0.7 फीसदी गर्भवतियों में गंभीर रक्त की कमी का मामला सामने आया है। वहीं 21 फीसदी गर्भवतियों में मध्यम रक्त की कमी सामने आई है। गर्भवतियों के लिए बीते 16 सितंबर से इस महाभियान की शुरआत हुई थी। जंच में पाए गए गंभीर मरीजों को भर्ती करते आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाने के साथ ही अन्य उपचार किया गया। वहीं मध्यम रक्त की कमी वाले मरीजों को भी दवा दी गई। हालांकि जिले में 25 हजार गर्भवतियों के हीमोग्लोबिन का लक्ष्य रखा गया था। आगामी जांच अभियान में भी गर्भवतियों को शामिल करने के निर्देश सीएमएचओ ने दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news