राजनांदगांव

क्वांर नवरात्रि के लिए निगम ने की व्यापक व्यवस्था
23-Sep-2022 3:31 PM
क्वांर नवरात्रि के लिए निगम ने की व्यापक व्यवस्था

आयुक्त ने अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपा दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 सितंबर।
आगामी 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित क्वांर नवरात्रि पर्व पर नगर निगम द्वारा पदयात्रियों की सुविधा के लिए बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है।

निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि क्वांर नवरात्रि में पदयात्रियों के लिए शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसके लिए सहायक अभियंता संजय ठाकुर  को नोडल अधिकारी एवं प्र.सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम  को सहायक नोडल अधिकाीर बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग-अलग प्रभार सौंपा गया है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पद यात्री पंडालों मेें सुबह 6 से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियों में टैंकरों के माध्यम से पेय जल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के लिए उप अधियंताओं की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही तीनो पालियों में साफ-सफाई के लिए प्र. स्वास्थ्य अधिकारी  राजेश मिश्रा को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में विद्युत व्यवस्था का दायित्व प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी को सौंपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेंगे।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी- कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रहकर निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यों में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जाएंगे। सौंपे गए कार्यों का निर्वहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news