राजनांदगांव

राय को पदोन्नति पर डीआईजी गर्ग ने दी शुभकामनाएं
23-Sep-2022 4:13 PM
राय को पदोन्नति पर डीआईजी गर्ग ने दी शुभकामनाएं

राजनांदगांव, 23 सितंबर। उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रशिक्षु (भापुसे) गौरव राय के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी। मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2021 से अब तक प्रशिक्षु (भापुसे) गौरव राय नगर पुलिस अधीक्षक राजनंादगांव के पद पर रहकर सेवाएं दे रहे हैं। 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग के पत्र द्वारा प्रशासनिक आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बीजापुर स्थानांतरण किया गया है।

इस संबंध में 22 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रशिक्षु (भापुसे) गौरव राय के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति देकर शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news