रायपुर

पुलिस ने फिर पकड़े 12 सटोरिए, अब तक 90 गिरफ्तार
23-Sep-2022 4:49 PM
पुलिस ने फिर पकड़े 12 सटोरिए, अब तक 90 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम का सटोरियों के विरूद्ध  ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते  12 और सटोरिये गिरफ्तार किए गए। इन सटोरियों से नगदी 10,565/- रूपये सहित सट्टा-पट्टी  जप्त किया गया। अब तक 90 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले बीते तीन दिनों में 78  सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  2.37 लाख रूपए, 7 लैपटॉप, 39 मोबाईल फोन, चेक बुक, पासबुक, एटीएम लेजर कैश तथा करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

आज गिरफ्तार सटोरियों में रईस अली उर्फ कद्दी  उम्र 28 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी कचना खम्हारडीह,    राजा टण्डन  उम्र 24 साल निवासी सतनाम चौक खम्हारडीह,     राजू सेलार उम्र 50 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा, मनोज भलसरे  उम्र 44 उम्र निवासी पंडरी, पप्पू सोनी  उम्र 30 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी भाठागांव पुरानी     बस्ती , संजय सिंह ठाकुर  उम्र 40 साल बीएसयूपी कालोनी भाठागांव पुरानी बस्ती, विष्णु साहू निवासी छोटा राम नगर गुढिय़ारी, दीपक बया  उम्र 43 साल निवासी विजय नगर ,जीतेन्द्र बैरागी  उम्र 27 साल निवासी पंडरी,मोनू बैरागी उम्र 20 साल निवासी सड्डू ,अमजद खान उम्र 53 साल निवासी संजय नगर,    रिंग राजकुमार उम्र 32 साल निवासी नेहरू नगर रायपुर।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news