महासमुन्द
मां चंडी सिद्ध शक्तिपीठ बिरकोनी में शारदीय क्वांर नवरात्रि महोत्सव की तैयारी
23-Sep-2022 7:02 PM
महासमुंद, 23 सितम्बर। मां चंडी सिद्ध शक्तिपीठ बिरकोनी में शारदीय क्वांर नवरात्रि महोत्सव की तैयारी पूर्णता की ओर है। विकास समिति ने इस नवरात्रि में तेल ज्योति 701 रुपए रखा है। नवरात्रि पर्व 26 सितंबर से प्रारंभ होकर चार अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ ज्वारा विसर्जन होगा। 26 सितंबर को 11.36 से 12.24 बजे तक होगा। इस नवरात्रि में विशेष रूप से 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 7.30 बजे तक पंडवानी कार्यक्रम और रात 8.30 बजे से जसगीत झांकी कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपरोक्त जानकारी अध्यक्ष दिनेश्वर चंद्राकर ने दी है।