बीजापुर

छत्तीसगढ़ बना अपराध का गढ़ - साव
23-Sep-2022 9:24 PM
छत्तीसगढ़ बना अपराध का गढ़ - साव

भूपेश सरकार ने विकास की एक भी ईंट नहीं रखी- चंदेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 23 सितंबर। भूपेश सरकार ने चार साल के भीतर छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया हैं। यहाँ भ्रष्टाचारियों व माफियाओं को खुली छूट मिली हुई। इतना ही नहीं सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया हैं। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजापुर पहुंचे अरुण साव ने भूपेश सरकार पर जुबानी हमले किये। यहां अटल सदन में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ को अपराध का गढ बना दिया गया हैं। भूपेश सरकार ने रेत, भू और शराब माफियाओं को खुली छूट देकर रखी है।

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव  ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी का  छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक ईकाई का ढांचा बेहद मजबूत हुआ है। उन्होने कहा कि  कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र को हाथ में लेकर गंगाजल की कसम खाई थी आज एक भी मांग पूरी नहीं हुई, हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है । छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, कि आने वाले दिनों में भाजपा  सडक़ से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। मिशन 2023 में प्रदेश में कमल खिलेगा।

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे थे। यहां आगमन पर नगर में जगह जगह चौक चौराहो से काफिले के गुजरने पर भाजपा मंडल व मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। इससे पूर्व नेलसनार चौक पर वरिष्ठ नेताओ व भैरमगढ मंडल ने आत्मीय स्वागत किया । नगर में भाजयुमो की बाईक रैली व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भाजपा कार्यालय अटल सदन पहुंचा। जहां फाटखे व ढोल नृत्य की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत हुआ।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी पत्रवार्ता में भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रवार्ता में चंदेल ने कहा कि भूपेश सरकार को पौने चार साल से ज्यादा समय हो गया पूरे प्रदेश में  साढे चार लाख अधिकारी कर्मचारी पिछले महीनो से आंदोलनरत् है।सब लोग इस सरकार से नाखुश है। उन्होने कहा, भूपेश सरकार ने विकास की एक भी ईट नही रखी, पूरे जनमानस में इस सरकार से हताशा और निराशा है।  छत्तीसगढ में नित निये किस्म के नये अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हंै। जितने अपराध बढ रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के संरक्षण में अपराध फलफूल रहा है।

उन्होंने कहा, कि इस समय सरकार खंगाली के कगार पर खडी है,51 हजार करोड रुपये कर्जा सरकार ने लिया है। वही ब्याज चुकाने के लिए सरकार को कर्जा लेना पड रहा है।उन्होने कहा ,कि पूरे बस्तर संभाग में जो कार्य हुए हैं। भाजपा के समय हुआ।इस दौरान महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा,पूर्व संगठन महामंत्री किरण देव, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, पूर्व अध्यक्ष जी वेंक्ट सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news