दुर्ग

दूसरे वर्ष विराजेंगी विराट नगर बोरसी में माँ दुर्गा
24-Sep-2022 3:46 PM
दूसरे वर्ष विराजेंगी विराट नगर बोरसी में माँ दुर्गा

नौ दिन होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

दुर्ग , 24 सितंबर।  जन जागरण दुर्गोत्सव समिति विराट नगर प्रदीप्ति नगर बोरसी समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा एवं सचिव महावीर साहू ने बताया कि नवरात्र पर्व में यहाँ कॉलोनी में लगातार दूसरे वर्ष माँ दुर्गा की भव्य मूर्ति की स्थापना की जायेगी। वहीं नवरात्र में नौ दिनों तक विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।

समिति के द्वय पदाधिकारियों ने बताया कि  नवरात्र उत्सव में महिलाओं व बच्चों द्वारा गरबा एवं अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। 26 सितंबर सुबह 11 बजे मूर्ति स्थापना कि जाएगी वही गरबा का आयोजन प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से किया जाएगा। 28 सितंबर को महिलाओं एवं बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता शाम आठ बजे से रखा गया है। संस्कृतिक आयोजन  के तहत  29 सित बर को चेतन देवांगन का  शाम 6 बजे से पंडवानी रखा गया है। 30 सितंबर पंचमी को माता का श्रृंगार सुबह 8 बजे से तथा खिचड़ी प्रसाद संध्या 7.30 से एवं नृत्य प्रतियोगिता शाम 8 बजे रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के साथ ही गरबा प्रतियोगिता 1अक्टूबर को शाम 8 बजे से, 2 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता सुबह 8 बजे एवं नृत्य प्रतियोगिता   रखा गया है जिसमें 13 से 18 वर्ष  तक के बच्चे  भाग ले सकते हैं। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा। 3 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से महाष्टमी हवन तथा दोपहर 4 बजे से कन्या भोज एवं 5 बजे महाभण्डारा किया जाएगा। 4 को चित्रकला प्रतियोगिता, भक्ति संध्या, पुरस्कार वितरण रात्रि 9 बजे एवं 5 अक्टूबर शोभायात्रा एवं मूर्ति विसर्जन दोपहर 12 होगी।

इस दौरान संस्था के सदस्य गण सरंक्षक एडी टंडन, पोषण साहू, उपाध्यक्ष शंकर लाल यादव, खिलु राम साहू, विनोद कुमार साहू, हरिताभ सिन्हा, प्रवीण यादव, वर्षा साहू, शैलेश देवांगन, निखिल साहू, श्रेयस साहू, अभिषेक साहू व विनय गजपाल आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news