महासमुन्द

महिला मोर्चा ने चलाया जल संवर्धन अभियान
24-Sep-2022 4:04 PM
महिला मोर्चा ने चलाया जल संवर्धन अभियान

महासमुंद, 24 सितम्बर। भाजपा महिला मोर्चा मंडल बागबाहरा ने वार्ड क्रमांक 3 में स्थित ढांगा डिप्रा तालाब में महिला मोर्चा ने जल संवर्धन अभियान चलाया। इस अवसर पर अलका चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि जल ही जीवन है यदि जल का संरक्षण हम आज करते हैं तो भविष्य में हम अपने पीढ़ी के साथ न्याय करेंगे पर्यावरण संरक्षण संतुलन के लिए जल का संचय आवश्यक है बरसात के दिनों में हम अपने घर दुकान छत के पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से पुन: धरती में संचित करते हैं तो हमारे आसपास पानी का स्तर बना रहेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष डिंपल ध्रुव, ज्योति साहू, मंडल मंत्री हरमीत बग्गा, महामंत्री सत्तू तांडी महामंत्री नारायण तांडी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय मालवे, झरना पटेल राधाबाई, पानबाई यादव, मंगली यादव, माधुरी सहित महिला समूह की बहनें उपस्थित थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news