राजनांदगांव

9 दुकानों से 3 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, वसूला जुर्माना
24-Sep-2022 4:17 PM
9 दुकानों से 3 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, वसूला जुर्माना

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 सितंबर। 
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने सख्ती बरतते नगर निगम की टीम  अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में  शुक्रवार को शहर के ग्रामीण वार्ड चिखली-शांतिनगर क्षेत्र के दुकानदारों पर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने पर 9 दुकानदारों से कार्रवाई के तहत  6 हजार जुर्माना वसूल कर 3 किलो पालीथिन जब्त किया।

नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते शासन द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंध कड़ाई बरती जा रही है। शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाए जाने पर कड़ाई बरतते कार्रवाई कर रहे हैैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को चिखली क्षेत्र के राधेश्याम बिस्किट से 5 सौ रुपए एवं जंघेल किराना स्टोर्स से 1 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

इसी प्रकार शांति नगर क्षेत्र के तुलसी किराना स्टोर्स से 5 सौ रुपए, श्वाती किराना स्टोर्स से 1 हजार रुपए, जायत्री किराना स्टोर्स से 8 सौ रुपए, अतुल किराना स्टोर्स से 5 सौ रुपए, रवि किराना स्टोर्स से 5 सौ रुपए, अग्रवाल किराना स्टोर्स से एक हजार रुपए, कलीम किराना स्टोर्स से 2 सौ रुपए कुल 6 हजार रुपए जुर्माना कर 3 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक भी जब्ती की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news