राजनांदगांव

एसपी ठाकुर ने सुनी जवानों की समस्याएं
24-Sep-2022 4:17 PM
एसपी ठाकुर ने सुनी जवानों की समस्याएं

आईडेंटिटी कार्ड का किया वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 सितंबर।
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने रक्षित केंद्र राजनांदगांव में जवानों की गुजारिश का निराकरण किया गया। इस दौरान एसपी ने अधिकारी-कर्मचारियों को आईडेंटिटी कार्ड का वितरण किया।
मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को रक्षित केंद्र राजनांदगांव के मंगल भवन में एसपी श्री ठाकुर ने परेड के पश्चात दरबार लगाया। जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए जवानों की गुजारिश सुनी और जवानों की समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित शाखा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जवानों के बीच जाकर समस्याओं को सुलझाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं जिले के पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के पास पुलिस आईडेंटिटी कार्ड होना अनिवार्य किया गया।  पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना, चौकी, कैम्प प्रभारियों व रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय के अधिकारी-कर्मचारियों के आईडेंटिटी कार्ड में एकरूपता रहे, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के नए आईडेंटिटी कार्ड बनवाकर पुलिस अधीक्षक प्रफृल्ल ठाकुर द्वारा दरबार में वितरण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता एवं विभिन्न स्थानों से आए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news