बालोद

सीएम को स्मृति चिन्ह भेंटकर पूर्व सैनिक संघ ने किया स्वागत
24-Sep-2022 8:10 PM
सीएम को स्मृति चिन्ह भेंटकर पूर्व सैनिक संघ ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 24 सितंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बालोद के इनडोर स्टेडियम में आगमन पर पूर्व सैनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनसे मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया एवं उनसे चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। 

पूर्व सैनिक सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू ने मुख्यमंत्री को संघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को सेना में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तो वहीं तमाम बारिकियों की जानकारी दी जा रही है। जिस पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिक सेवा संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।

संरक्षक जगमोहन साहू अध्यक्ष राजकुमार साहू उपाध्यक्ष विमल कुमार दास पूर्व सैनिक सेवा संघ के सदस्य किशोर नाथ योगी भीम सिंह साहू हेमंत कुमार मार्गिया कन्हैया लाल देवांगन उमेश कुमार साहू मौजूद थे।

पूर्व सैनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया जिस पर मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को जल्द ही पूरा करने की बात कही।

इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा संघ के संरक्षक जगमोहन साहू, अध्यक्ष राजकुमार साहू , उपाध्यक्ष विमल कुमार दास, आरएन पाठक, किशोर नाथ योगी, भीम सिंह साहू, हेमंत कुमार मार्गिया, कन्हैया लाल देवांगन, उमेश कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news