रायगढ़

करंट से दंपत्ति की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती थी
24-Sep-2022 9:32 PM
करंट से दंपत्ति की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती थी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

सारंगढ़/रायगढ़, 24 सितंबर। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डूमाही में कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में पति-पत्नी की मौत हो गई। महिला 6 महीने की गर्भवती थी। इस घटना से सारंगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डूमाही में कपड़ा सुखाने वाले डांग में बिजली प्रवाहित हो रही थी, जब महिला कपड़ों को निकालने के लिए गई, तो उसे करंट लगा, वह नीचे गिर गई, उसको बचाने के लिए जब उसका पति गया, वह भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों की ही क्षण भर में ही मौत हो गई। जहां देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तत्काल ही मोहल्लेवासियों ने इस मामले की सूचना 108 को दी। दोनों का शव को 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार में ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृत महिला का नाम खुशबू पंकज, मृतक का नाम वीरेंद्र पंकज बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से भी बिजली कपड़ों के तार में प्रभावित हो सकती है। सारंगढ़ पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

इस मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की यह घटना बताई जा रही है, जब डूमाही में पति-पत्नी की करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों ही घर में थे और लड़के की मां किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो उसने देखा कि दोनों की मौत हो चुकी थी जिसके बाद लोगों को इस घटना के बारे में पता चला। अनुमान लगाया जा रहा है कि छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान यह घटना घटी है। छत के उपर से मोटर पंप का जो कनेक्शन आया हुआ है, उसी के जरिये करंट आया होगा और उसी के चलते दोनों की मौत हुई होगी। दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी और महिला 5-6 महीने की गर्भवती थी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news