बस्तर

साव व चंदेल का भानपुरी में स्वागत
24-Sep-2022 9:51 PM
 साव व चंदेल का भानपुरी में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 24 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का आज नारायणपुर विधानसभा के प्रथम ग्राम भानपुरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल के प्रथम भानपुरी आगमन पर नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी मंडल के सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्त्ताओ ने मुंडागांव से भानपुरी व फरसा गुड़ा तक मोटरसाइकिल रैली निकाल जिन्दाबाद के नारो के साथ आतिशबाज़ी कर भव्य स्वागत किया। 

भाजयुमो की बाईक रैली व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बस्तर की राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले स्व. बलीराम कश्यप के गृह ग्राम फरसागुड़ा पहुंच उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर  दिनेश कश्यप, वेदवती कश्यप ,रुपसिंग मण्डावी , संतोष बघेल,टिकेश्वरी मण्डावी, निर्देश दिवान, महेश कश्यप, भूषण गुप्ता,भोला कश्यप,मंगलू कश्यप, खुलेश्वर कश्यप आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news