कोरिया

चुनावी वर्ष में अब छत्तीसगढिय़ा ओलंपियाड-जारी हुए दिशा निर्देश
25-Sep-2022 2:41 PM
चुनावी वर्ष में अब छत्तीसगढिय़ा ओलंपियाड-जारी हुए दिशा निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 25 सितंबर।
चुनावी वर्ष में छग के पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छत्तीसगढिया ओलंपियाड 2022-23 का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है। चंूकि अब आने वाला एक एक दिन चुनाव के लिहाज से कीमती होता जा रहा है, अब लोगों को जोड़़ाने सरकार ने तैयारी तेज कर दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजन के लिए ग्रामीण विकास विभाग तथा शहरी क्षेत्रों में खेल आयेाजन के लिए नगरीय प्रशासन विभाग को दायित्व सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढिया पारंपरिक खेतों में गिल्ली डंडा, पि_ुल, संखली, लंगडी दौड, कबड्डी, खो खो, रस्सा कस्सी, कंचा जैसे पारंपरिक खेल शामिल है। इस प्रतियोगिता में महिला पुरूष दोनों प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसके लिए न्यूनतम आयु  18 वर्ष से 40 तथा इससे अधिक आयु वर्ग के लोग भी शामिल हो सकते है। जिसके लिए ग्रामीण स्तर से जिला, संभाग व राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएॅ होंगी।

इसके लए समितियों का गठन किया जायेगा। जानकारी के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब स्तर  एवं जोन स्तर पर प्रत्येक के लिए अलग अलग एवं विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन के लिए समिति गठित की जायेगी। आयोजित होने वाले ओलंपियाड में  महिला खिलाडियों के लिए रेफरी एवं निर्णायक महिलाएं ही रखे जायेगे। प्रत्येक विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार की व्यवस्था भी की गयी है।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news