दुर्ग

सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में कल से 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ, देशभर से जुटेंगे पंडित
25-Sep-2022 3:01 PM
सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में कल से 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ, देशभर से जुटेंगे पंडित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 सितंबर।
नवरात्र के अवसर पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा में 26 सित बर से 4 अक्टूबर तक 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन   किया जाएगा। यह महायज्ञ राजस्थान के डिडवाना से पधारे यज्ञाचार्य पंडित दिवाकर शास्त्री के सानिध्य में होगा। 9 दिन तक चलने वाले महायज्ञ में अलग-अलग राज्यों एवं जिलों से यज्ञाचार्य एवं विद्वान पंडित शामिल होंगे।  

श्रद्धालु प्रतिदिन प्रात: 9 बजे दोपहर 2 बजे तक ए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पुरूष वर्ग को यज्ञ स्थल में धोती पहनकर प्रवेश मिलेगा। नीली व काली साड़ी में महिलाओं के लिए यज्ञ स्थल में प्रवेश निषेध रहेगा। सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर के सामने कुटीनुमा भव्य यज्ञ स्थल का निर्माण किया गया हैं। जिसमें 9 कुण्ड बनाए गए है, जिसके परिक्रमा के लिए व्यवस्था की गई हैं। महायज्ञ की शुरूआत 26 सित बर को प्रात: 8 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। महिलाएं शिवनाथ नदी से जल लेकर गांजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुंचेगी। महायज्ञ में सीएम भूपेश बघेल, केबिनेट मंत्री, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रदेशभर से श्रद्धालुओं की शामिल होने के मद्देनजर समिति द्वारा भव्य तैयारी की गई हैं। उक्त जानकारी श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अशोक राठी और बंटी शर्मा ने पत्र वार्ता में दी। इस दौरान मंदिर समिति के राजेन्द्र साहू, अजय शर्मा, महेश टावरी, मनोज भूतड़ा, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, सुरेश गुप्ताए, कुलेश्वर साहू एवं सदस्य मौजूद थे।  अशोक राठी व बंटी शर्मा ने चर्चा में बताया कि शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 26 सित बर को होगा। कलश यात्रा के लिए महिलाओं को नि:शुल्क कलश वितरण दुर्गा मंदिर से किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर मंदिर में 18 भुजा वाली माता की मूर्ति विराजमान की जाएगी, जिसकी पूरे 9 दिन विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर में इस वर्ष 4 सौ की सं या में ज्योत प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 5 अक्टूबर को वृहद कन्या भोज का आयोजन किया  जाएगा। जिसमें पूरे शहरभर के छोटी कन्या माताओं को आमंत्रित किया गया हैं।

कन्याभोज के लिए कन्या माताओं को श्री दुर्गा धाम पुरानी गंजमंडीए गंजपारा से भव्य शोभायात्रा के साथ सत्तीचौरा मंदिर लाया जाएगा। 30 सित बर को महाआरती एवं 3 अक्टूबर को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news