दन्तेवाड़ा

पर्व में शांति-व्यवस्था कायम रखने पर जोर
25-Sep-2022 3:21 PM
पर्व में शांति-व्यवस्था कायम रखने पर जोर

दंतेवाड़ा, 25 सितंबर। आगामी नवरात्रि और अन्य पर्वों के मद्देनजर जिले में शांति बनाए रखने हेतु शांति सभा की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव, कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला संयुक्त कार्यालय में छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा की उपस्थिति व कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक ली गई।

बैठक में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि दुर्गा पंडाल तैयार करते समय यह ध्यान रखा जाए कि रास्ते में किसी तरह का अवरोध न हो। पंडाल के आस पास प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। दर्शनार्थियों के लिए सुविधा शिविर बनाये जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व अन्य लोगो ने अपने अपने सुझाव भी दिए।

26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नवरात्र एवं 5 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इन धार्मिक पर्वों को आपसी समन्वय एवं शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने का आग्रह किया गया। दुर्गोत्सव पर्व में प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा मूर्तियों के विसर्जन से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने का भी आग्रह किया गया। गाइड लाइन के मुताबिक नदी और तालाब में विसर्जन के लिए अस्थायी पॉड/बन्ड का निर्माण कर मूर्ति एवं पूजा सामग्री जैसे फूल, वस्त्र, कागज एवं प्लास्टिक से बनी सजावट की वस्तुएं इत्यादि मूर्ति विसर्जन के पूर्व अलग कर ली जाये तथा इसका निस्तारण उचित तरीके से करने की बात कही गई है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा और अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे प्रमुख रूप मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news