महासमुन्द
महासमुंद, 25 सितम्बर। बाजार चौक दुर्गा परिषद में दुर्गोत्सव की तैयारी चल रही है। सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण इस पर्व को लेकर देवी मंदिरों में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। शारदीय क्वांर नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा अंचल सहित चौक चौराहे में स्थापित की जाएगी। इसके लिए विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। 26 सितंबर सोमवार से नवरात्रि पर्व प्रारम्भ हो जाएगी। अत: मंदिरों में रंग-रोगन और पंडाल लगाने का कार्य किया जा रहा है। दुर्गा मंदिरों में पारंपरिक रूप से माता की सेवा के लिए पूजा अर्चना शुरू कर दिया गया है। लोग इस मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश जलाने के लिए पंजीयन करा रहे हंै। ग्रामवासी भी अपने गांवों में मिल जुलकर सभी कार्य करने में जुटे हुए है। बच्चों और बालिकाएं बहुत उत्सुक है। नौ दिन का पर्व में गांव का वातावरण भक्तिमय गीतों से गुंजाय मान रहेगा। हर साल माता के दर्शन व धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेने यहां आसपास ग्रामीण पहुंचते हैं। बच्चे, युवा, महिलाओं की विभिन्न समितियां अभ्यास में जुटे हुए हैं।
इसी तरह सेवा गीत, भजन मंडलियां, झाकियां और डांडिया नृत्य वाले अपने-अपने स्तर पर तैयारी में हैं। इस बार 9 दिनों तक माता के भजन, जगराता, भव्य झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी। श्रद्धालुओं ने बताया कि माता की सेवा मिल जुल कर करने की परंपरा है और इससे माता का आशीर्वाद जरूर मिलता है।