रायपुर

कर्ज माफी पर झूठा प्रचार कर रही भाजपा, रमन माफी मांगे अन्यथा...
25-Sep-2022 4:36 PM
कर्ज माफी पर झूठा प्रचार कर रही भाजपा, रमन माफी मांगे अन्यथा...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर।
प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के गंगाजल वाले बयान को गलत ठहराया है। उन्होंने रमन सिंह को माफी मांगने कहा है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पाठ्य पुस्तक निगम के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता प्रदेशभर में घूम-घूमकर गंगाजल के नाम पर झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गंगाजल सम्मान यात्रा निकालकर भाजपा  कांग्रेस के हर वादे के लिये यह दुष्प्रचार कर रहा। भाजपा बेशर्मी पूर्वक गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोल रहे है। डॉ रमन सिंह भारत जोड़ो यात्रा को लेकर झूठी अफवाह फैलाते है। पवित्र गंगा जल का अपमान कर देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा सत्ता के लालच में गंगा जल पर राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि रमन सिंह लबरा है, जिसने पिछले पंद्रह सालों में प्रदेश की जनता का कभी हित नहीं किया। जो अपने घोषणा पत्र में कहे वादे को पूरा ना कर सके उसे दूसरों पर बोलने का अधिकार नहीं है। आदीवासी परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। जर्सी गाय देने का वादा किया। छत्तीसगढ़ के किसानों का धान का एक-एक दाना खरीदने का वादा किया। जिसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। 15 सालों तक जनता को छलने वासले आज वादा खिलाफी का आरोप लगाते है।

त्रिवेदी ने कहा राजीव भवन के इसी पत्रकारवार्ता कक्ष में 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले एक पत्रकारवार्ता में गंगाजल को साक्षी मानकर कांग्रेस के नेताओं ने संकल्प लिया था, कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। यह संकल्प सिर्फ किसानों के कर्जामाफी का था। उस समय के कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा तत्कालीन कांग्रेस के मीडिया चेयरमेन शैलेष नितिन त्रिवेदी वर्तमान चेयरमेन सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता आरपी सिंह सहित कांग्रेस के प्रवक्तागण उपस्थित थे।  आरपी एन सिंह अब भाजपा में और जयवीर शेरगिल भी कांग्रेस में नहीं है ।

उन्होंने कहा गंगाजल लेकर कसम खाने या संकल्प लेने की नौबत क्यों आई ? यह नौबत भी भाजपा के द्वारा फैलाये गये झूठ वायदे के कारण आई थी। भाजपा के आईटी सेल ने सोशल मीडिया में एक फर्जी पत्र वायरल किया था। जो पूरी तरह फर्जी था। हमारा घोषणा पत्र कांग्रेस के लिये पवित्र दस्तावेज के समान है । कांग्रेस नेे घोषणा पत्र के सभी 36 वायदों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदों को पूरा कर दिया है। इससे तिलमिला कर भाजपा नाम लेकर झूठ बोल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह , पूर्व नेता प्रतिपक्ष, भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष इस झूठ को फैला रहे । जल का कांग्रेस पार्टी उनके इस झूठ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगी। नोटिस दिया जाएगा। माफी मांगने की मांग करेंगे, फिर भी नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने भाजपा झूठ बोलने की राजनीति कर रही है। भूपेश सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए ज्यादातर वादे पूरे किए हैं। प्रदेश के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, और आरपी सिंह ने भी अपने विचार रखे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news