रायपुर

आंध्र मूल के छत्तीसगढिय़ों ने मनाया हलषष्ठी
25-Sep-2022 5:20 PM
आंध्र मूल के छत्तीसगढिय़ों ने मनाया हलषष्ठी

रायपुर, 25 सितंबर। आंध्र मूल के छत्तीसगढिय़ों ने रविवार को संतान अमावस्या (पोलेरू अमावस्या) पूरे श्रध्दा से मनाया। इसका महत्व छत्तीसगढ़ के हलषष्ठी की तरह ही है। इसमें माताएं ,कांदे के पौधों को संतान देवी के स्वरूप में पूजतीं है। इसमें एक पौधा बड़ा और दूसरा कुछ छोटा होता है। इस पूजा को निसंतान महिलाएं भी करतीं हैं। इससे संबंधित एक कथा बांचकर अपने संकल्प के अनुसार वस्त्र फल फूल अर्पित करतीं हैं। और देवी से संतान और उसे सारी खुशियां देने का आशीष मांगती हैं। पूजा उपरांत माताएं अपने बच्चों के दाहिनी हथेली पर खड़ी हल्दी का रक्षा सूत्र बांधती हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news