सूरजपुर

नवपहल के तहत हमर पहुना
25-Sep-2022 7:30 PM
नवपहल के तहत हमर पहुना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 25 सितंबर। शाला राजपुर में नव पहल के तहत  में हमर पहुना  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।

विकासखण्ड में धमधा के शाला राजपूर के नवपहल  के अंतर्गत हर शनिवार को होनेे वाले विभिन्न कार्यक्रम के अंतर्गत इस शानिवार को नवपहल में हमर पहुना का कार्यक्रम  का आयोजन  हुआ,  जिसमे  मुख्य  रूप से बाबू राम घटनागर व प्रेमलाल साहू उपस्थित थे। बच्चों ने अपने अपने प्रशनों को बारी बारी से अतिथियों से पूछकर अपनी  जिज्ञासा  शान्त की।

बाबुराम घटनागर व साहूजी बच्चों को जीवन उपयोगी आवश्यक संदेश दिए गए जिन्हे अपनाकर अपने अपने जीवन मे  वे  सफल हो सके। साथ ही हम लोग अपने  जीवन  मे सफलता  को कैसे  प्राप्त किये  यह भी  बातें उन्होंने बताया।

घटनागर जी ने बताया कि अपने समयकालीन में गांव से निकाल कर माह विद्यालय जाने वाले व सरकारी नोँकारी प्राप्त  करने वाले अपने गांव के एक अकेले लडक़े थे  जिसे  यह सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 कार्यक्रम में  श्री प्रवीण अग्रवाल, रमेश बैस, पूर्णिमा निर्मलकर, गोलू वैष्णव ने भी सबोधित किया गया

कार्यक्रम में शाला प्रबंध समिति के  सदस्य नरेश श्री वास, प्रेमलाल साहू व गोलू वैष्णव  सरपंच  के प्रतिनधि के रूप में  उपस्थित थे।

इस अवसर पर  शाला परिवार  ने सरपंच प्रतिनिधि से शाला के विकास के लिए  15 हजार की  राशि की मांग किया गया  जिसे  उन्होंने ने  तत्काल   मांगी गई राशि की  स्वीकृति दे दी। इस  तरह से  आयोजन  शाला राजपुर में हर शानिवार  को होता  है। इस कार्यक्रम में  शाला के समस्त  शाला के स्टाप व बच्चो शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news