राजनांदगांव

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त
26-Sep-2022 1:38 PM
मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त

आज शाम को जलेंगे जोत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 सितंबर।
क्वांर नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े।  कोरोना पाबंदी हटने के बाद इस नवरात्रि में डोंगरगढ़ में मेले की भी अनुमति दी गई है। मेले की वजह से ऊपर और नीचे मंदिर परिसर में भक्तों का मजमा रहेगा।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दर्शन करने के लिए रोपवे और सीढ़ी के रास्ते भक्त ऊपर मंदिर में पहुंचे। इसी तरह नीचं स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार में भी सुबह दर्शन के दौरान भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की। विशेष आरती की भक्तिमय धुन सुनकर लोग सपरिवार दर्शन के लिए उमड़ पड़े। ऊपर स्थित मां के दर पर सुबह होते ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन भीड़ काफी कम रही। अगले एक-दो दिन में भक्तों की तादाद में बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी।

इधर शहर के शीतला मंदिर, पाताल भैरवी मंदिर, मां भानेश्वरी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया। क्वांर नवरात्रि पर्व में जसगीत की भी धुन सुनाई देगी। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के विराजमान के लिए समितियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में दो साल बाद गरबा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं अन्य समितियों की ओर से धार्मिक आयोजन किए गए हैं।

पदयात्रियों की आवाजाही फिलहाल पहले दिन नजर नहीं आई। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में पदयात्री सडक़ों में दिखाई पड़ेंगे। पदयात्रियों की देखभाल और सुरक्षा के लिए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
अंजोरा से राजनांदगांव शहर के रामदरबार तक वन-वे किया गया है। यानी पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद चौकस है। इस बीच देर शाम मंदिरों में ज्योति प्रज्जवलित होगी। मां बम्लेश्वरी के ऊपर और नीचे मंदिर में लगभग 8 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित होंगे। दीगर राज्यों के भक्तों ने जोत जलाने के लिए बुकिंग की है। पुलिस ने बम्लेश्वरी के भक्तों की सुगम यात्रा के लिए निर्धारित रूट पर जवानों का पहरा भी बढ़ाया है। मेले स्थल से लेकर ऊपर-नीचे मंदिर में जवानों की बारी-बारी ड्यूटी लगाई गई है। तकरीबन एक हजार जवान नवरात्रि में  तैनात किए गए

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news