रायपुर

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भीड़ उमड़ी
26-Sep-2022 3:17 PM
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भीड़ उमड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 सितंबर।
आज से शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। आज से नौ दिनों तक माता के नौ रूपों को पूजा जाएगा। मंदिरों में भक्ती की ज्योति भी प्रज्वलीत हो गई है। छत्तीसगढ़ में बड़े धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। भक्त मंदिरों और घरों में ज्योति कलश की स्थापना कर माता की उपासना करते हैं। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्त अपनी अराध्य देवी मा महामाया, दंतेश्वरी के मंदिर मे सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के बीचो बीच स्थित महाया मंदिर,दंतेश्वरी,आकाशवाणी चौक काली माता और कंकाली पारा मंदिर में लोगों की काफी गहरी आस्था जुडी हई है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रध्दालु यहां के दर्शन के लिए आते हैं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही देवी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। इन मंदिरों में सोमवार सुबह से ही हजारो की संख्या मे श्रध्दालु मंदिर पंहुचे है।  श्रध्दालुओं का कहना है कि  देवी के प्रति लोगों की सच्ची आस्था जुडी है। माता का दर्शन करने लोग दूर- दूर से आते हैं। मनोंकामना के रूप में  हजारो की संख्या मे दीप जलाकर मांई से मन्नते मांगते है।

देवी के शक्तिपीठों में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रदेश भर के मंदिरों में हजारों की संख्या मे दीप प्रज्वलित किया है। मंदिर के प्रधान पुजारी का कहना है कि शक्ति की देवी मा दुर्गा के नौ रूपों की बड़ महत्ता है। लोगो की काफी आस्था है। नवरात्री के नौ दिन भक्त माता की अराधना में लीन रहते है। यही वजह है कि इन दिनों  स्थानीय श्रध्दालु के साथ दूर दराज से लोग माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या मे मंदिर पहुंच रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news