महासमुन्द

टाउनहाल में चैतन्य देवियों की झांकी 28 से
26-Sep-2022 3:37 PM
टाउनहाल में चैतन्य देवियों की झांकी 28 से

महासमुंद, 26 सितम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महासमुंद की ओर से नवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी की झांकी सजाई जाएगी। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्म कुमारी प्रिती बहन ने  बताया कि नगरवासियों के उत्साह को देखते हुए इस बार झांकी स्थानीय सभागार टाऊन हॉल में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। जिसका समय शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने बताया कि इस बार की झांकी में लाइट एंड साउंड का सुन्दर समायोजन और राजयोग मेडिटेशन का अनोखा चमत्कार होगा। तत्पश्चात 6 अक्टूबर से 7 दिवसीय नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जो सुबह 6.30 से 7.30 बजे और शाम 6.30 से 7.30 रहेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news