जशपुर

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी
26-Sep-2022 7:26 PM
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी

जशपुरनगर, 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जशपुर शहर मण्डल सहित पूरे जिले के सभी मण्डलों एवं बूथों में  जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज देशभर में उनकी 106वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल जी का जन्म यूपी के मथुरा में हुआ था। एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर हम सब उन्हें शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे राजनेता रहे हैं जिन्होंने न केवल स्वयं भारत को भारत के दृष्टिकोण से जानने, समझने और देखने की दृष्टि विकसित की, अपितु अनेकों लोगो को भी वैसी ही दृष्टि प्रदान की।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर जिले लगभग बूथों में सफाई अभियान भी चलाया गया।

इस अवसर पर  जशपुर शहर मण्डल सहित सभी मण्डलों एवं बूथों में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला प्रभारी सेवा पखवाड़ा शंकर गुप्ता, जिला भाजपा मंत्री देवधन नायक, भाजपा कोषाध्यक्ष वरुण जैन, शरद चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजकपूर भगत, मुकेश सोनी, दिलमन मिंज, अभिषेक मिश्रा, राहुल गुप्ता, आशु राय, अमित साय, गणेश गुप्ता, गणेश जैन, राम गर्ग, विनोद निकुंज,  श्रीनायक मिश्रा, सलोने मिश्रा, शारदा प्रधान, भुनेश्वरी बेहरा, गंगा राम भगत, सुदाम पंडा, रवि यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news