कोण्डागांव

पांचवें वर्ष मां दंतेश्वरी का दर्शन करने पैदल निकले कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम
26-Sep-2022 8:54 PM
पांचवें वर्ष मां दंतेश्वरी का दर्शन करने पैदल निकले कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम

   कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक 170 किमी की पदयात्रा शुरू  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 26 सितंबर।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम हर वर्ष की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्र में अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए निकल चुके हैं।  आज उन्होंने ग्राम देवी माता शीतला के दर्शन करके इस यात्रा का आरंभ किया। यह लगातार उनकी यात्रा का 5वां वर्ष है।

पीसीसी अध्यक्ष सह कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम कोण्डागांव से दंतेवाड़ा 170 किलोमीटर की पदयात्रा तय समय अनुसार प्रात: 6 बजे कोण्डागांव की देवी माता शीतला के दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ शुरू की।  प्रथम दिवस का रात्रि पड़ाव 52 किलोमीटर तय कर बस्तर में होगा।

पदयात्रा के दौरान मीडिया कर्मियों के सवाल पर कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जिला कांग्रेस द्वारा आमंत्रित करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते मोहन मरकाम ने कहा, यह यात्रा धार्मिक यात्रा है, हम छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों की सुख शांति और समृद्धि की मनोकामना को लेकर निकले हैं। भाजपा भी यह चाहती है तो हम उनका भी स्वागत करते हैं, परन्तु भाजपा इस धार्मिक यात्रा को राजनीति से जोडऩे का अनर्गल प्रयास न करें। उनके नेताओं से भी पुन: आग्रह है कि, वे भी छत्तीसगढ़ वासियों की उन्नति समृद्धि खुशहाली के लिए इस पदयात्रा में शामिल हो।

पदयात्रा के भानपुरी पहुंचने पर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप की अगुवाई में स्थानीयजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक चंदन कश्यप स्वयं पदयात्री बन 2 किलोमीटर चले।

पदयात्रा में मोहन मरकाम के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम, शाकम्भरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो सकुर खान, मिडिया प्रभारी रितेश पटेल, ब्रम्हा मरकाम, नंदू दिवान, ब्रिज सोढ़ी, भंगी पटेल, योगेंद्र राठौर, सर्वेश सेठिया, रविन्द्र दिवान, रंजीत गोटा, अमन सागर, गीतेश बघेल, प्रवीण मिश्रा, शम्भू मरकाम, अभिलाषा पोयाम, प्रतीक्षा सुरजाल, ललित सोरी, सोमनाथ कोर्राम, अश्विनी कश्यप, मोनू दिवान, सत्या दिवान, सुशील वर्मा, युवराज चोपड़ा के साथ 500 से अधिक श्रद्धालु पदयात्री शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news