कोण्डागांव
उपाध्याय की जयंती को बूथ कमलोत्सव के रूप में मनाया
26-Sep-2022 9:07 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 26 सितंबर। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 सितंबर को प्रदेश के सभी बूथों पर जनसंघ संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती बूथ कमलोत्सव के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में केशकाल मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व विधायक निवास कार्यलय पहुँच कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री आकाश मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नेताम, मण्डल महामंत्री नवदीप सोनी, पिलाबाई जैन, सुमित कटारिया, मनोज गोयल, राजू मालू, वीरेंद्र बघेल, जीतू साहू, मनीष राठी, ललित शर्मा प्रफ्फुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।