राजनांदगांव

भाजपा प्रवेश के बाद शुक्ला की रमन से पहली मुलाकात
27-Sep-2022 12:07 PM
भाजपा प्रवेश के बाद शुक्ला की रमन से पहली मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 सितंबर।
कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए बालोद जिले के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष  अभिषेक शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। भाजपा प्रवेश के बाद उनकी रमन से पहली भेंट है। पिछले दिनों अभिषेक शुक्ला ने कांग्रेस से नाता तोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया था।

बालोद की राजनीति में अभिषेक शुक्ला की गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। वह दो बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। साथ ही जिला पंचायत के सभापति भी रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनबन के चलते उन्होंने कुछ माह पहले कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह नई राजनीतिक संभावना  तलाश रहे थे। भाजपा की सियासत उन्हें मुफीद लगी, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के बाद भाजपा को चुना। उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस का समीकरण भी गड़बड़ा गया है। यानी यह तय है कि भाजपा के बैनर तले राजनीति करने से कांग्रेस की सियासत को शुक्ला के प्रभाव से असर पड़ेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news