कोरिया

डॉ. मनीष गर्ग को मैक्स ऑवर्टर अवार्ड
27-Sep-2022 5:27 PM
डॉ. मनीष गर्ग को मैक्स ऑवर्टर अवार्ड

मनेन्द्रगढ़, 27 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में पले-बढ़े  डॉ. मनीष गर्ग को 28 सितंबर को मैक्स ऑवर्टर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. मनीष गर्ग विज्ञान जगत के प्रतिष्ठित मैक्स ऑवर्टर अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। यह ‘मैक्स ऑवर्टर पुरस्कार’ ऑस्ट्रिया के मैक्स ऑवर्टर फाउंडेशन के द्वारा हर 2 साल में प्रदान किया जाता है।
 
सन 1978 में प्रो. डॉ. मैक्स औवर्टर की पत्नी हिल्डेगार्ड औवर्टर ने उनके 70वें जन्मदिन के अवसर पर इस फाउंडेशन की स्थापना की थी। इसके बाद सन 1980 से इस पुरस्कार का आरम्भ किया गया था। यह पुरस्कार सतह भौतिकी, सतह रसायन विज्ञान या कार्बनिक और अकार्बनिक पतली परतों के क्षेत्र में 35 वर्ष की आयु तक के छात्रों और युवा वैज्ञानिकों द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र तथा 10,000.00 यूरो (लगभग आठ लाख रुपये ) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

डॉ. मनीष गर्ग को यह अवार्ड ऑस्ट्रिया के लिओबेन शहर में आयोजित ‘ऑस्ट्रियन फिजिकल सोसाइटी’ की 71 वीं वार्षिक बैठक में 28 सितंबर को प्रदान किया जाएगा।

डॉ मनीष गर्ग भारतीय मूल के ऐसे वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने अपनी अधिकांश वैज्ञानिक खोजें जर्मनी में रहकर की हैं। उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों के कारण अब एक तीसरा देश ऑस्ट्रिया उन्हें पुरस्कृत करने जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news