कांकेर

8 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण
27-Sep-2022 8:41 PM
8 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर,  27 सितंबर।
आज पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष 8 लाख के ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार,हिंसा से तंग आकर माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन माड़ डिवीजन अंतर्गत सक्रिय कंपनी नंबर-07 (सीसी प्रोटेक्शन कंपनी) सदस्य महिपाल आंचला उर्फ कार्तिक उर्फ राकश उर्फ विश्वा उर्फ विनय उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जुंगड़ा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर मंगलवार को शलभ कुमार सिन्हापुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभागृह में आत्मसमर्पण किया।
 
उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को आत्मसमर्पण कराने में 30 वीं वाहिनी बीएसएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये नगद प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ, प्रशांत चतुर्वेदी एसी ऑप्स बीएसएफ सेक्टर कांकेर उपस्थित थे।

आत्मसमर्पित नक्सली महिपाल आंचला का संक्षिप्त विवरण
 नक्सली संगठन के माड़/उत्तर बस्तर संयुक्त डिवीजन कमांड इन चीफ नागेश द्वारा वर्ष 2008 भर्ती किया गया। वर्ष 2008 से 2010 तक कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय नक्सली कमांडर नागेश के दलम में कार्य किया। वर्ष 2010 में बेसिक कम्युनिष्ट ट्रेनिंग स्कूल में 06 माह तक पढ़ाई किया उसके उपरांत वर्ष 2011 से 2012 तक बेसिक कम्युनिष्ट ट्रेनिंग स्कूल पार्टी के साथ माड़ क्षेत्र में भ्रमण करता रहा। वर्ष 2012 में माड़ क्षेत्र अंर्तगत कंपनी नंबर-07 (सीसी प्रोटेक्शन कंपनी) में भेज दिये जहां कंपनी का सक्रिय सदस्य रहकर नक्सली आनंद के साथ कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता रहा। अगस्त 2022 में नक्सल संगठन को छोडक़र घर आ गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news