कोण्डागांव

देवी-देवताओं पर टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
27-Sep-2022 9:17 PM
देवी-देवताओं पर टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागांव, 27 सितंबर। हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को 3 माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार माकड़ी विकासखंड के शिक्षक पर गायत्री मंत्र व हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप था। जिसमें पुलिस थाना माकड़ी में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 व 295 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

आरोपी नानजात का अग्रिम जमानत जिला सत्र न्यायालय कोण्डागांव द्वारा खारिज करने के पश्चात उच्च न्यायालय बिलासपुर ने भी अग्रिम जमानत को अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया है। लंबे समय से अपराधी पुलिस को चकमा दे रहा था। तीन माह के बाद माकड़ी पुलिस अपराधी नानजात को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। पुलिस हिरासत में कर 26 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया है।  आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन के प्रति समाज की प्रबुद्ध जनों व बुद्धिजीवीयों ने धन्यवाद प्रकट किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news