सूरजपुर

कार्बन प्रबंधन पर व्याख्यान
28-Sep-2022 3:37 PM
कार्बन प्रबंधन पर व्याख्यान

अम्बिकापुर, 28 सितंबर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के द्वारा विवि. टास्क फोर्स के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के पर्यावरण विज्ञान विभाग में अपरान्ह 3 बजे एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें फार्म फॉरेन्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार झारिया ने खेती वानिकी के माध्यम से कार्बन प्रबंधन के ऊपर अपना व्याख्यान दिया । 

उन्होंने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रकार की कृषि वानिकी मॉडल के द्वारा बताया कि किस प्रकार से कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकता है। 

डॉ झारिया ने उसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में वि. वि. शिक्षण विभाग के समस्त विद्यार्थी शिक्षक एवं वि.वि. द्वारा गठित टास्क फोर्स के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय टास्क फोर्स के समन्वयक डॉ अर्णब बनर्जी ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजकुमार उपाध्याय मणि ने दी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news