सूरजपुर

अशोक अखंड पत्रकार वेलफेयर एसो. के प्रदेश अध्यक्ष
28-Sep-2022 8:25 PM
अशोक अखंड पत्रकार वेलफेयर एसो. के प्रदेश अध्यक्ष

भटगांव, 28 सितंबर। सूरजपुर जिले के भटगांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार, जिला मंत्री भाजपा एवं सांसद प्रतिनिधि अशोक सिंह को अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शील गहलोत ने छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अशोक सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भटगांव के पत्रकार डॉ प्रताप नारायण सिंह, चंचल सिंह, वरुण रॉय, मो अजहर अंसारी, आशीष बाजपेई, पप्पू मिश्रा, मो हेसाम अली, अनूप जायसवाल, बिटू सिंह राजपूत, मधुसूदन यादव एवं स्थानीय पत्रकारों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया है और पत्रकारिता के अनुभव का लाभ संगठन को मजबूती प्रदान करने में मिलेगा ऐसी अपेक्षा करते हुए सभी ने शुभकामनएं दी है।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  गहलोत एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है और नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर संगठन को प्रदेश में मजबूती प्रदान करने एवं जल्द से जल्द प्रदेश, जिला एवं क्षेत्रीय इकाई का गठन कर राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराने का भरोसा दिलाया है। बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए सभी पत्रकार साथियो का ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news