रायपुर

केंद्रीय कर्मियों को 4 फीसदी डीए राज्य भी 3 फीसदी को दशहरा में दें
28-Sep-2022 9:43 PM
केंद्रीय कर्मियों को 4 फीसदी डीए राज्य भी 3 फीसदी को दशहरा में दें

रायपुर, 28 सितंबर। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता में 1 जुलाई 2022 से 4 फीसदी वृद्धि कर दी है। जो 34 फीसदी से बढ़ाकर 38त्न हो जाएगी। मोदी कैबिनेट ने आज हुई बैठक में मंजूर किया। यह राशि जो दशहरा दिवाली में उन्हें प्राप्त हो जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा ने राज्य सरकार से अपील की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 28 से बढ़ाकर 31फीसदी अर्थात 3 फीसदी लंबित महंगाई भत्ता जिसे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था, शीघ्र आदेश जारी किया जाना चाहिए।  संघ के  प्रदेश अध्यक्ष आर चंद्रा संरक्षक अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, नरेश वाढ़ेर, विमल चंद कुंडू संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा प्रांतीय सचिव शेखर सिंह ठाकुर राजकुमार शर्मा पीतांबर पटेल सुरेंद्र त्रिपाठी सुनील मुख्यमंत्री से मांग की है की दशहरा दिवाली प्रदेश के कर्मचारी अच्छे से मना सकें इस ओर विशेष ध्यान देने अधिकारियों को निर्देशित दिए जाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news