रायपुर
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से डरी हुई है भाजपा-चौबे
29-Sep-2022 6:09 PM
रायपुर, 29 सितंबर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा भूपेश बघेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने हैं की मांग पर मंत्री रविंद्र चौबे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव से डरी हुई है। भूपेश बघेल बीजेपी के लिए चुनौती हैं, और छत्तीसगढ़ को बघेल की जरूरत है। अगले वर्ष के चुनाव भूपेश के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। श्रम मंदिर शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा ने मान लिया है कि सीएम बघेल लोकप्रिय हैं। सीएम का मुकाबला भाजपा नहीं कर पा रही है। भाजपा डरी हुई है इसलिए यह राग अलाप रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में दिग्विजय सिंह की दावेदारी से छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता उत्साहित मंत्री रविन्द्र चौबे का बयान दिग्विजय सिंह के साथ छत्तीसगढ़ के सारे प्रमुख नेताओं ने काम किया है।