धमतरी

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
29-Sep-2022 7:18 PM
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 29 सितंबर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चला रही हैं। इसीक्रम में 27 सितंबर को बेलरगांव मडंल के साहू सदन बेलरगांव में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने सभी रक्तवीरों का अभिनंदन स्वरूप आभार व्यक्त किया।

जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने पखवाड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सबको शुभकामनाएं दीं।

बेलरगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि मोदी के जन्मदिन को गांधी जयंती तक भाजपा ऐतिहासिक बना रही हैं। युवा मोर्चा मंंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन ने युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, सासंद प्रतिनिधि कमल डागा,महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, नगरी जनपद पंचायत के सासंद प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष मोहन पुजारी, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, पूर्व मडंल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेंश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम,युवा मोर्चा महामंत्री चुम्मन साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक साहू,मोनू साहू,कलेशवर साहू, कैशांत गुप्ता रजंनीकांत देवागंन सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रर्तागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news