बीजापुर

72 कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से मोहभंग, भाजपा पर जताया भरोसा
29-Sep-2022 9:35 PM
72 कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से मोहभंग, भाजपा पर जताया भरोसा

पूर्व मंत्री गागड़ा ने विधायक मंडावी के गढ़ में लगाई सेंध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 29 सितंबर।
भैरमगढ़ क्षेत्र के 30 सक्रिय व 42 कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं समेत 72 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू व महामंत्री संतेन्द्र ठाकुर के समक्ष भाजपा की रीतिनीति व 15 वर्षों के शासन काल को बेहतर बताते हुए भाजपा प्रवेश कर लिया।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने विधायक विक्रम मंडावी के गढ़ में सेंध लगाकर 72 कांग्रेसी कार्यकर्ता को भाजपा में शामिल करवाकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। चूंकि जिस क्षेत्र के कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश किये हैं, वो कांग्रेस का सघन वोट बैंक वाला क्षेत्र माना जाता है।

महेश गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के झूठे वादे भ्रष्टाचार व जन घोषणा पत्र को स्वीकार नहीं करने पर नाराज 72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। वहीं भाजपा में शामिल होने बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजना धरातल में शून्य है, वहीं क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी का रवैया व कार्यशैली भी ठीक नहीं हैं।

 नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक विक्रम मंडावी ने  कार्यकर्ताओं को धोखा देने का काम किया है।  इसका असर 2023 के चुनाव में दिखेगा। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी का खेल चल रहा है। क्षेत्र की जनता इस कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रीय विधायक जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय पैसे कमाने में लगे हैं। आज बीजापुर की जनता भटक रही है।

महेश गागड़ा ने कहा कि पिछले 15 सालों के भाजपा के कार्यकाल और बीजापुर में जिस तरह विकास हुआ है। उसको देखकर आज 72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। ये खुशी की बात है। आने वाले समय में और भी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछले 15 सालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा  के शासनकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं, सडक़, पानी, बिजली, शिक्षा, किसानों को लिए बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news