धमतरी

उमरगांव में डांडिया नृत्य, जस गीत-पारम्परिक नृत्य
30-Sep-2022 2:32 PM
उमरगांव में डांडिया नृत्य, जस गीत-पारम्परिक नृत्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 सितंबर।
ग्राम उमरगाँव में नवरात्रि महापर्व के द्वितीय दिन  डांडिया नृत्य, जस गीत तथा पारम्परिक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  भाजपा जिला मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी उपस्थित हुई। श्रीमती नागवंशी ने अपने उद्बोधन में सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी तथा नारी शक्ति द्वारा किए गए महान कार्यों का उल्लेख किया और महिलाओं को देश का नाम दुनिया में रोशन करने के योगदान को दर्शाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा बेलर मंडल अध्यक्ष बबिता साहू ने किया। कार्यक्रम में जनपद सभापति सुलोचना साहू, पूर्व सरपंच एवं सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, चंद्रकला ध्रुव, चंद्रप्रभा कश्यप, स्कंद शेष, कमला नाग, आस्था ध्रुव, अम्बिका सेन, लिलम्बर शेष, कृष्ण कुमार मारकोले, लखन पुजारी, मंशारम सोम, जनक लाल साहू, सिताराम ध्रुव, मनबोध श्रीमाली, घूराऊराम शेष, टोशन कुमार साहू, बलराम साहू, स्लीक साहू, शोभित साहू, शोभित नेताम, डॉ महेंद्र साहू, डॉ तुलसी सार्वा, आदि उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news