महासमुन्द

सतपथी परिवार का सात दिनी गांधी पदयात्रा कल पहुंचेगी बम्हनपुरी
30-Sep-2022 4:46 PM
सतपथी परिवार का सात दिनी गांधी पदयात्रा कल पहुंचेगी बम्हनपुरी

81 वर्षों से निकाली जा रही है पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 30 सितंबर।
प्रतिवर्ष सतपथी परिवार तोषगांव के द्वारा महात्मा गांधी के मार्गों में चलने वाले व क्षेत्र के फूलझरिया बापू के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पं. जयदेव सतपथी की याद में व उनके द्वारा शुरू किए गए पदयात्रा को अनवरत जारी रखा गया है, विगत 81 वर्षों से सतपथी परिवार के द्वारा गांधी जयंती के सप्ताह दिन पूर्व तोषगांव से पदयात्रा प्रारंभ होती है और गांधी जयंती के दिन यात्रा का समापन होता है।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांधी के ग्राम सुराज एवं पंचायत राज के महत्व जन सामान्य को कर्तव्य व दायित्वों से अवगत कराना,स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है यह पूर्ण रुपेण गैर राजनीतिक जन जागरण अभियान है।
ज्ञात हो कि सन् 1942 से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आजादी का शंखनाद करने वाले आंचलिक पद यात्रा के प्रणेता पं. जयदेव सतपथी एवं पं लक्ष्मण सतपथी द्वारा संचालित 81वीं वार्षिक गांधी पदयात्रा युवा समाजसेवी पं. विद्याभूषण सतपथी अपने सहयोगियों के साथ कर रहे हैं।

गांधी पदयात्रा विगत 26 सितम्बर को ग्राम तोषगाव से शुरू हुआ, 27 सितम्बर को जयनगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, 28 सितम्बर को पथरला में गांधीवाद पर चर्चा की गई, 29 सितम्बर को मिलराबाद में राष्ट्र उन्नति पर चर्चा व 30 सितम्बर को ब्रम्हनपुरी में सविधान की जानकारी दी जाएगी।

आगामी 1 अक्टूबर को पदयात्रा सरायपाली के जी कान्वेंट स्कूल पहुंचेगी जहाँ फुलझर रत्न सम्मान समारोह रखा गया है, 2 अक्टूबर को ग्राम राजपुर पथरला में दोपहर 2 बजे समापन होगा, जहाँ पं जयदेव सतपथी के मूर्ति का नव कलेवर का स्थापना किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news