बेमेतरा

महिला ही समाज का आधार स्तंभ-भावना
30-Sep-2022 7:34 PM
महिला ही समाज का आधार स्तंभ-भावना

बेमेतरा, 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ सिंधी महिला संगठन के विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने बेमेतरा में समाज की महिलाओं के साथ बैठक ली। बैठक में स्थानीय समाज प्रमुखों से चर्चा कर संगठन के विस्तार व पदाधिकारियों के चयन पर निर्णय लिया गया।

सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर सिंधी समाज की महिलाओं ने उनका स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद जिला महिला संगठन के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष बबीता रोहरा, उपाध्यक्ष मंजू किंगरानी, दीपा दयानी, महासचिव काजल मोटवानी, कोषाध्यक्ष लता संतवाणी, प्रमुख सलाहकार जानकी मेघवानी, संरक्षक मीरा झामनानी, मीरा खियलानी मीडिया प्रभारी आयुषी राजपाल, कार्यकारिणी सदस्य रेखा खियलानी, सपना संतवाणी, मंजू मोटवानी को नियुक्त किया गया है ।

 रायपुर अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने कहा कि नई कार्यकारिणी गठित करने का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को उभारना व हर किसी को अवसर देना है, महिला ही समाज का आधार स्तंभ है। सिंधी समाज की महिलाओं को एकजुट करने के लिए छत्तीसगढ़ सिन्धु पंचायत महिला विंग का गठन किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबीता रोहरा ने कहा कि महिलाओं के बिना कोई भी कार्य होना संभव नहीं है। महिलाओं की हमेशा अग्रणी भूमिका रहती है। जिस तरह महिला अपने घर को सवारती, संभालती है। उसी तरह समाज में भी अपना योगदान देकर अपने हुनर का ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को फायदा मिले इसके लिए उपयोग करना चाहिए। जिला संगठन समाज की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।

बैठक में छत्तीसगढ़ महिला मंडल विंग से सीमा विधानी, सपना मेघवानी, अनीता रोहरा, जया नेभानी, साक्षी विरानी, अंशिता, बेमेतरा के सिंधी समाज प्रमुख प्रकाश शीतलानी, विजय सुखवानी, आशा सुखवानी, दीपा दयानी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news