बालोद

महिला अत्याचार के आंकड़े बढ़े, महतारी हुंकार रैली
30-Sep-2022 7:38 PM
महिला अत्याचार के आंकड़े बढ़े, महतारी हुंकार रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 30 सितंबर। प्रदेश में एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब भाजपा महिला मोर्चा कई मुद्दों पर सरकार को घेरने जा रही है। मोर्चा की तरफ से तीन नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से महिला मोर्चा ने कहा कि हुंकार रैली में एक लाख महिला कार्यकर्ताओं शामिल होंगे यह महिला मोर्चा का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे आंकड़े भयावह है। भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली सरकार में राह चलते छेड़छाड़ बलात्कार जैसे कई अन्य अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ काफी शांत राज्य माना जाता था रायपुर शहर प्रदेश के तीसरे सबसे शांत और सर्व सुविधा युक्त शहरों में गिनती आती थी छत्तीसगढ़ विश्वसनीय कहलाता था परंतु साढ़े 3 वर्षों में सरकार ने सभी छत्तीसगढ़ के गौरव को डूबा कर रख दिया है साढ़े वर्षों में छत्तीसगढ़ में 3800 से भी अधिक बलात्कार हुए हैं जन सामान्य भी अपराधियों से अछूता नहीं है परंतु विशेषकर महिलाएं ज्यादातर अपराध का शिकार हो चुकी है न्यायधानी बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली करेंगे प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार को जगाने और सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए यह आंदोलन किया जायेगा।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बालोद महिला मोर्चा प्रभारी पिंकी ध्रुव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में वादे तो अनेक किए थे लेकिन जब उन वादों को पूरा करने का समय आया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के लिए एटीएम बन कर केवल एक परिवार की सेवा में लग गए हैं। विधवा पेंशन 1 हजार रूपए देने की घोषणा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने की थी लेकिन अब तक इतने दिनों के बाद भी विधवा पेंशन 350 रुपये ही दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि महिला मोर्चा की हुंकार रैली प्रदेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब रहेगी उन्होंने कहा कि जो भी प्रदेश में 30 वर्ष से निर्देश मिले हैं उसके आधार पर बालोद जिले में महिला मोर्चा ही नहीं अपितु 11 कार्यकर्ताओं की सहभागिता हुंकार रैली में जबरदस्त रहेगी और इस रैली को लेकर बालोद जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता विशेष भूमिका निभाएंगे

महिला मोर्चा जिला बालोद के अध्यक्ष दीपा साहू ने बताया कि 29 और 30 सितंबर को जिला स्तरीय और एक व दो अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय बैठक होगी। आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सात अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक ग्राम स्तर पर महिला स्व सहायता समूहों, विद्या मितानों व आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगी। 14 या 15 अक्टूबर को तहसीलों और 18 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में महतारी हुंकार रैली के लिए बैठक आयोजित की गई है।

28 अक्टूबर को पूरे प्रदेश की महिलाओं द्वारा भगवामय होते हुए स्कूटी रैली निकाली जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news