सरगुजा

केंद्र सरकार-रमन का पुतला फूंका
30-Sep-2022 7:51 PM
केंद्र सरकार-रमन का पुतला फूंका

भाजपाई अपना सारा दोष राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य
मंत्री पर मढ़ कर जनता को गुमराह कर रहे- कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी की गलत नीति के खिलाफ आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के द्वारा पुतला दहन स्थानीय घड़ी चौक पर किया गया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सिंह एवं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजीव भवन से निकलकर घड़ी चौक में नारेबाजी कर पुतला दहन कर केंद्र की मोदी सरकार एवं रमन सिंह का पुतला जला कर बताया कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा कोल ब्लॉक का आबंटन 2007 में हुआ। 2011-2012 में पहले चरण का उत्खनन चालू हुआ, जिस वक्त राज्य में रमन सिंह की सरकार थी।

आबंटन के बाद तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष व अंबिकापुर विधायक टी एस सिंहदेव के द्वारा लगातार विरोध किया गया, पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं उनके कार्यकर्ताओं ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आज उन्हीं के दिए हुए लीज पर 43 हेक्टेयर के दूसरे चरण की कटाई हो रही है तो ये भाजपाई सारा अपना दोष राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर मढ़ कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री के निज निवास को घेरने आ गए। अगर उन्हें घेरना है तो दिल्ली के खनन मंत्रालय, प्रधानमंत्री का निवास घेरना चाहिए।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी दोहरी नीति को छुपाने कैसे-कैसे नाटक कर रही है।

प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चाल चरित्र जनता जानती है और इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचने के लिए हम जनता के बीच जायेंगे, उन्हें भाजपा की सचाई बताएंगे।

कार्यक्रम में जे पी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, बंटी शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, शैली सोनी, आशीष वर्मा, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, विकल झा, रजनीश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, विकी केशरी, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, पवन साय,अंकित जायसवाल, क्षितिज, मनोज, विनोद, निखिल,मिथुन,कृष्णा यादव, सौरभ तिवारी, राजेश, मुनेश्वर, नरेश माझी, संजर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news