बलौदा बाजार
कलेक्टर ने किया कोषालय के दृढ़ कक्ष का अर्धवार्षिकी निरीक्षणा
01-Oct-2022 2:47 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर। कलेक्टर रजत बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित स्ट्रांग रूम का अर्धवार्षिकी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाम्प,स्टाम्प टिकिट, बहुमूल्य रत्न सहित अन्य समान का मिलान किया गया। जिसमें शत प्रतिशत रिकार्ड का मिलान हुआ।
जिस पर श्री बंसल ने व्यवस्था पर संतोष जाहिर करतें हुए कोषालय के कामकाज की प्रशंसा की। निरीक्षण के समय दृढ़ कक्ष में वित्त विभाग के प्रभारी ओआईसी संयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी,जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे,प्रभारी कोषालय अधिकारी नीलिमा भोई,कोषालय अधिकारी राजेन्द्रकुमार बंजारे,मनोज वैष्णव,खजांची भूपेंद्र सिंह मरावी, श्रीमती खुशबू शर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।