रायपुर

राज्योत्सव और किसान रथयात्रा निकालेगा छसपा
01-Oct-2022 6:25 PM
राज्योत्सव और किसान रथयात्रा निकालेगा छसपा

रायपुर, 1 अक्टूबर। हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में शनिवार को दोपहर  छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एवं छसपा प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता  किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी.पी.चंद्राकर ने किया।इस प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का मुख्य मुद्दा किसान रथ यात्रा,तुमगांव किसान आंदोलन,किसान कांतिलाल साहू की आत्महत्या पर एफआईआर, मुआवजा को लेकर आंदोलन पर चर्चा हुई। इसके अलावा शहीद वीर नारायण सिंह की बलिदान दिवस 10 दिसम्बर को दूसरे वर्ष के आयोजन ,राज्योत्सव के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर को  सांस्कृतिक कार्यक्रम,धान, गेंहू सहित सभी फसलों के समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने,बंद मंडियां खुलवाने  पर चर्चा की गई।। बैठक की चर्चा में विशेष रूप से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा,इंजी.अशोक ताम्रकार,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक,गिरधारी ठाकुर,डॉ.पंचराम सोनी,छन्नू साहू, नंदकिशोर यादव, परसराम ध्रुव,चैनुराम साहू, अलखराम साहू,अशोक कश्यप, चंद्रप्रकाश साहू,नंदलाल सिन्हा, दशरथी चौहान,चूड़ामणि पटेल, काजुदास,रामसिंग,नाथूराम सिन्हा, तारेंद्र यादव,संतोष यादव,नंदलाल पटेल, रामानन्द सिंगौर, लुकेश्वर सेन, सागर चक्रधारी, गुलशेर अली, रामचरण लोघी, गणपति पटेल आदि शामिल हैं। चर्चा के बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news