कोण्डागांव

पुलिस ने किया बुजुर्गों का सम्मान
01-Oct-2022 9:56 PM
पुलिस ने किया बुजुर्गों का सम्मान

कोण्डागांव, 1 अक्टूबर। रक्षित केन्द्र कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। जिसमें कोण्डागांव जिले के समस्त थाना, चौकी क्षेत्र से लगभग 150 की संख्या में वृद्धजन शामिल हुए। इस अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया व विचार, सुझाव, समस्याएं को सुनकर तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपहार स्वरूप छाता वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  भुवनेश्वरी पैकरा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news