बिलासपुर

लक्ष्य प्राप्ति के लिए कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं त्याग जरूरी-प्रो. चक्रवाल
02-Oct-2022 2:37 PM
लक्ष्य प्राप्ति के लिए कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं त्याग जरूरी-प्रो. चक्रवाल

सीयू में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 2 अक्टूबर।
गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीें एवं राष्ट्रनिर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता रैली एवं भजनों का कार्यक्रम रखा गया।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल के नेतृत्व में  प्रबंध अध्ययन विभाग से रजत जयंती सभागार तक अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई।

रजत जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. एम.एन. त्रिपाठी अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने स्वागत उद्बोधन दिया। तरंग बैंड ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की 6 भाषाओं में मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस पावन अवसर पर प्रो. चक्रवाल ने देश कहा कि जीवन में सत्य, अहिंसा, कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी जैसे मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।उन्होंने सभी से आव्हान किया कि वे परनिंदा के दोष से मुक्त होने का प्रयास करें। जीवन में चरित्र की अहमियत को समझें। व्यक्ति शरीर और पद से नहीं बल्कि चरित्र से महान बनता है। मनुष्य को एक दूसरे की पीड़ा को समझना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि सौराष्ट्र विश्वविद्यालय राजकोट की पूर्व कुलपति प्रो.नीलंबरी दवे ने कहा कि हमें जीवन के महान लक्ष्यों की ओर सादगी व चैतन्य भाव से बढऩा चाहिए। हमें स्वयं से अधिक दूसरे के हितों के लिए स्वयं को न्योछावर करना चाहिए।
सभा में धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. मनीष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भास्कर चैरसिया ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news