राजनांदगांव

निगम में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई
02-Oct-2022 3:00 PM
निगम में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई

राजनांदगांव, 2 अक्टूबर।  नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अप्रित की गई।
नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु समेत  गणेश पवार,  अमिन हुड्डा, अजय छेदैया द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष धकेता सहित पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नशामुक्ति के संबंध में संकल्प पत्र भरकर शपथ लिया गया। इसके अलावा निगम पदाधिकारियों ने पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अध्यक्ष श्री धकेता ने कहा कि गांधी ने अहिंसा के साथ सत्याग्रह आंदोलन कर अंग्रेजों से हमें आजादी दिलायी। आजादी के बाद सादगी के रूप में पहचान बनाने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली और जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों, जवानों एवं देश के हित में कार्य कर देश को उन्नति दिलायी।

नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि आज हम ऐसे व्यक्तियों की जयंती मना रहे हैं। जिनमें महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया और शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर लोगों को सादगी से जोड़ा। इस अवसर पर सुदेश कुमार सिंह, यूके रामटेके, दीपक अग्रवाल, संदीप तिवारी,  भूपेन्द्र वाडेकर, संजीव मिश्रा, अशोक चौबे के अलावा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news